फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 14 केंद्रों पर होगी आरओ और एआरओ परीक्षा

Fri, 25 Jul 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। 27 जुलाई को समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलेभर में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी है।
विज्ञापन

जिले में छह हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। इसमें बेनहर पब्लिक स्कूल बिलगवा मार्ग में 600, ड्रमंड राजकीय इंटर काॅलेज पीलीभीत में 384, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल टनकपुर रोड पीलीभीत में 384, लायन्स बाल विद्या मंदिर निकट वृद्धा आश्रम ग्राम बरहा पीलीभीत में 480, लिटिल एंजिल्स स्कूल अशोक काॅलोनी टनकपुर रोड पीलीभीत में 480, राजकीय बालिका इंटर कालेज पीलीभीत में 384, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंट काॅलेज पीलीभीत में 384 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पर्याप्त पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा। परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों पर व्यवस्थाओं की अंतिम समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग न किया जाए। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया जा रहा है। पेपर लीक या नकल जैसी किसी भी घटना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डीएम की ओर से निर्देश दिए गए है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि आरओ-एआरओ परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन



परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।
- वैध फोटो पहचानपत्र और प्रवेशपत्र अनिवार्य रूप से साथ लाएं।
- मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, पेन ड्राइव आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें