फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के विपरीत सड़क निर्माण पर व्यापारियों ने जताया रोष

Mon, 20 Apr 2015 11:42 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों की बैठक शहर में बनाई जा रही सड़कें मानक के अनुरूप न बनने और लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में सोमवार को नगराध्यक्ष संजीव मोहन अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने कहा कि शहर में नगरपालिका द्वारा गांधी स्टेडियम, लकड़ी मंडी रोड, डिग्री कॉलेज चौराहा से रेलवे क्रासिंग तक समेत कई अन्य सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।

लेकिन इसमें मानकों का ख्याल नहीं रखा जा रहा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही डीएम से मिलकर सड़क निर्माण की जांच कराई जाएगी और मुख्यमंत्री को भी इससे अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


नगराध्यक्ष संजीव मोहन ने शहर की लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए नया बिजली शेड्यूल बनाने की मांग की। युवा नगराध्यक्ष रवि शर्मा ने अतिक्रमण हटाने से पूर्व अतिक्रमण चिह्नित कराने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर राजेश अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, अखिलेश शुक्ला, ज्योति तलवार, राजेश देवल, आसिफ अली, शमशुद्दीन, अर्पित अग्रवाल, सनी सिंह, संजू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें