फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरखेड़ा में सड़क निर्माण शुरू जलभराव से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। नगर पंचायत बरखेड़ा के वार्ड नंबर तीन से वार्ड नंबर नौ को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना के लिए नगर पंचायत की ओर से 15 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। लगभग 150 मीटर लंबी यह सड़क मुख्य रूप से वार्ड नंबर तीन, नौ, दो और सात के निवासियों को जलभराव की पुरानी समस्या से स्थायी राहत देगी। निर्माण कार्य इसी सप्ताह से तेजी पर है। इसका शुरुआती चरण पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के दिनों में इस मार्ग पर भारी जलभराव होता था। इससे राहगीरों का निकलना तक दूभर हो जाता था और पानी में घुसकर आवागमन करना पड़ता था। अब इस समस्या से लोगों को स्थायी रूप से छुटकारा मिलेगा, जिससे आवागमन सुगम होगा। प्रशासन निर्माण कार्य में पारदर्शिता और मानक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रशासन कड़ी नजर रख रहा है। उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने संबंधित अवर अभियंता को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य सड़क को टिकाऊ और उच्च स्तर का बनाना है। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि निर्माण कार्य में कोई समझौता न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें