फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से महिला का पैर टूटा, रेफर

Thu, 19 Mar 2015 12:13 AM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरटेक करते समय ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला का पैर टूट गया। घटना में उसका एक वर्षीय पुत्र और पति बाल-बाल बच गए। गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रक चालक की पिटाई कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

घटना बुधवार की सुबह करीब 11 बजे पूरनपुर-शेरपुर रोड पर गैस एजेंसी के समीप हुई। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव गभिया सहराई निवासी महादेव सरकार अपनी पत्नी तीस वर्षीय कविता सरकार, एक वर्षीय पुत्र मुनीष सरकार के साथ गांव  ढक्काचांट से अपने घर बाइक से लौट रहा था। ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रक की टक्कर से महिला का पैर टूट गया, जबकि उसका पुत्र और पति बाल-बाल बच गए। गंभीर घायल महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद एकत्र हुए लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें