पेट संबंधी मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
पीलीभीत। बरसात और उमस के बीच जिले में दूषित पानी व गलत खानपान के सेवन से पेट संबंधी बीमारियां मरीजों में तेजी से बढ़ने लगी हंै। रविवार को शहर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में पेट संक्रमण से संबंधित मरीज इलाज कराने का पहुंचे। सबसे अधिक पेट दर्द, दस्त, उल्टी, अपच व त्वचा संबंधी समस्याओं के देखे गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना अस्पताल में चिकित्सक डॉ. जनमेजय सिंह ने लगभग 40 मरीजों को परामर्श दिया। इनमें से काफी हद तक मरीज पेट में लगातार हल्का दर्द रहने, ऐंठन, डायरिया की शिकायत के देखे गए। चिकित्सक डॉ. जनमेजय सिंह ने मरीजों की जांच की।
वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीटोला में डॉ. अफसान ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यहां भी मरीजों ने बरसात के बाद से लगातार पेट में दर्द, कब्ज रहना व पेशाब में पीलापन आने की बात कही। डॉ. अफसान ने कुछ मरीजों की खून संबंधित जांचें भी कराईं। यहां लगभग 55 मरीजों का परामर्श किया गया।
वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाग गुलशेर खां में डॉ. रोहित गंगवार ने बताया कि जन आरोग्य मेले में पेट के संक्रमण, बुखार और त्वचा रोग के मरीज अपेक्षाकृत अधिक पहुंचे। यहां 47 मरीजों का परामर्श लेकर उनको दवाएं वितरित की गई। माधोटांडा। जमुनिया पीएचसी पर जनआरोग्य मेले में चिकित्सक डॉ. एसएस वर्मा ने मरीजों को परामर्श दिया। यहां पेट संबंधित समस्या से जुड़े मरीज अधिक पहुंचे। करीब 30 मरीजों को परामर्श के बाद दवा दी गई।