फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरसाती मौसम में फंगल इंफेक्शन, आई फ्लू के बढ़े मरीज

Sun, 19 Jul 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के पीएचसी जोशीटोला में आइफ्लू के मरीज को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद - फोटो : मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। बदलते मौसम के चलते रविवार को शहर के जन आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श देने के साथ बदलते मौसम में विशेष एहतियात रखने की सलाह दी।
विज्ञापन


शहर के पुराना अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक डॉ. जनमेजय सिंह ने 67 मरीजों को परामर्श दिया, यहां बुजुर्गों में बदलते मौसम में रक्तचाप व बरसात के पानी में भीगने से बच्चों में वायरल फीवर, खासी-जुकाम व आई फ्लू के मरीज ज्यादा देखे गए। यहां फाॅर्मासिस्ट के अवकाश के चलते सहायक स्टाफ ने दवा वितरित की, हालांकि मरीजों की जांचों की सुविधा रही।
शहर के जोशीटोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अफसान ने मरीजों 100 से अधिक मरीजों को परामर्श लिया, यहां बरसात में संक्रमण के चलते आई फ्लू के मरीज सर्वाधिक देखे गए। मरीजों की आंखों में सूजन, पानी आना, आंखें लाल होना जैसी स्थिति में मरीज अपनी समस्या लेकर पहुंचे। यहां शिशुओं का टीकाकरण भी किया गया, मरीजों की मधुमेह, रक्तचाप, मलेरिया आदि जांचे भी की गई। चिकित्सक डॉ. अफसान ने बताया कि बरसात में संक्रमण बढ़ जाता है, इससे आई फ्लू बढ़ जाता है।
विज्ञापन

शिवपुरी नवदिया में चिकित्सक पर दवा बांटने का भी रहा जिम्मा
बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अमित कुमार ने 39 मरीज देखे। फार्मासिस्ट अमित कुमार ने मरीजों को दवा दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर में डॉ. ललिता रस्तोगी ने 31 मरीज देखे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया में डॉ. चिराग अरोड़ा ने 29 मरीजों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट न होने के कारण चिकित्सक ने ही उन मरीजों को दवाई दी। बताया कि खांसी, बुखार, जुकाम, सिरदर्द, पेट दर्द, रक्तचाप व डायबिटीज के मरीज आए। संवाद

मौसम ने सेहत बिगाड़ी, स्टाफ नर्स ने बांटी दवा
बरखेड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया में मरीजों का परीक्षण डॉ. ओपी मौर्य ने किया। बताया कि इस बार शिविर में मौसमी बीमारियों का असर देखा गया। उन्होंने कहा कि मरीजों में बुखार, जुकाम, खांसी और चर्म रोग के मामले सबसे अधिक रहे। केंद्र पर फार्मासिस्ट का पद रिक्त होने के कारण स्टाफ नर्स ने दवा वितरण किया। शिविर में 42 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दवाइयां दी गईं। संवाद

अमरिया पीएचसी पर फंगल इंफेक्शन के रहे सर्वाधिक मरीज
अमरिया। नगरिया कॉलोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. फिरोज बेग ने 22 मरीजों का उपचार किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परेवा वैश्य में डॉ. सूरज पाल लक्खा ने 11 मरीज देखे। फंगल संक्रमण और डायबिटीज से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। लैब टेक्नीशियन हसनैन अली ने बताया कि केंद्र पर फिलहाल मलेरिया और डायबिटीज की ही जांच की सुविधा उपलब्ध है। अन्य आवश्यक जांचों के लिए मरीजों को सीएचसी रेफर किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें