फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भीख नहीं अधिकार चाहिए’ 

Fri, 16 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेहरू पार्क में 15वें दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी वर्कर का धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

 राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर का धरना प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को नेहरू पार्क में धरना देकर आंगनबाड़ी वर्कर ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वर्कर ने कहा कि हम भीख नहीं अपना अधिकार मांग रहे हैं और इसे हर कीमत पर लेकर रहेंगे।
शुक्रवार को सुबह नेहरू पार्क पहुंची आंगनबाड़ी वर्कर ने हड़ताल के 15 दिन होने के बाद भी शासन की ओर से कोई कदम न उठाए जाने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। वर्कर ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक न तो पुष्टाहार उठेगा और ही पोलियो व निर्वाचन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर ने परियोजना कार्यालय पर वर्कर्स को बुलाकर जबरन पुष्टाहार देने पर नाराजगी व्यक्त की और हड़ताल के दौरान सभी आंगनबाड़ियों से पुष्टाहार का परियोजना से उठान और क्षेत्र में वितरण न करने की अपील की। कल्पना शर्मा ने कहा कि एक आंगनबाड़ी एक हजार आबादी पर काम करती है। यदि सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है हम अपने कार्य क्षेत्र में सरकार का विरोध करेंगे। इस मौके पर कुसुम भारद्वाज, आशा देवी, हेमलता, लक्ष्मी देवी, अनीता देवी, गोमती पांडेय, असमां जवीं, ऊषा शर्मा, कमला देवी, रामकुमारी, मीरा, माया देवी, भगवान देई, नौशीन, राजो पांडेय, संतोष मिश्रा, नीतू सिंह, एकता शर्मा, सुशीला गौतम, अनीता देवी आदि मौजूद रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें