फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी’

Sun, 02 Oct 2016 11:41 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
ramji
विज्ञापन
कलीनगर में चल रही रामलीला में राम बारात निकाली गई। ठाकुरद्वारा मंदिर से विभिन्न झांकियों के साथ निकली बारात का जगह-जगह स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रभु की आरती उतार कर पूजन किया।
विज्ञापन

कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर से रविवार को निकली राम बारात का चेयरमैन सुनील कटियार ने राम, लक्ष्मण और सीता का पूजन कर शुभारंभ किया। मुख्य चौराहा, बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा यहां पहुंची। यहां परंपरागत ढंग से बारात का स्वागत हुआ। बारात में राम, लक्ष्मण और सीता के अलावा भगवान शंकर, गणेश, हनुमान सहित कई देवी- देवताओं की झाकियां शामिल थीं। देरशाम तक भ्रमण के बाद मंदिर पहुंचकर बारात का समापन हुआ। इसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष और चेयरमैन सुनील कटियार, रामबहादुर यादव, सचिन पांडेय, तेजराम, मुन्नालाल, विनय कुमार, महेश, रामरतन, सुरेंद्र शर्मा, एसओ वीके पटेल सहित कई लोग शामिल रहे। 
बीसलपुर। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मेले में रविवार को भगवान राम की बारात (शोभायात्रा) आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। मेला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा में राधा, कृष्ण, शंकर, पार्वती, दुर्गा और अग्निदेव की झांकियां ठेलों पर आकर्षक ढंग से सजाई गई थीं। शोभायात्रा में जीपों पर भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शुत्रुघन, गणेश, शंकर, नारद, दशरथ और काली देवी के स्वरूप सजाए गए थे। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के साथ डनलपों पर नृत्य कर रहीं नृत्यांगनाएं दर्शकों के विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकाली गई शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद देर रात पुन: मेला मैदान में पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा के साथ श्रद्धालुओं का भारी हुजूम चल रहा था। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला कमेटी के अधिकांश पदाधिकारी शोभायात्रा के साथ चल रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें