फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर में शिव बारात के साथ रामलीला का शुभारंभ

Sun, 02 Oct 2016 11:39 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
ram
विज्ञापन
रामलीला मेले में रविवार को बैंडबाजों के साथ शिव बारात निकली। शिव बारात में काली का अखाड़ा और विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शिव बारात के साथ ही नगर का रामलीला मेला शुरू हो गया। इसका समापन 29 अक्तूबर को राजतिलक शोभायात्रा के साथ होगा। 
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मंदिर से पूजन के बाद नगर में शिव बारात निकली। यह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शाम को रामलीला मेला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। शिव बारात में सबसे आगे बैंडबाजे, उसके पीछे काली की झांकी। इसके पीछे राम-लक्ष्मण की झांकी, काली का अखाड़ा, भगवान शंकर की झांकी। सांई बाबा, चक्र घुमाते वीर अभिमन्यु आदि की झांकियां रहीं। काली अखाड़ा के कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। शिव बारात में श्रीराम लीला मेला कमेटी के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, रामचंद्र लाल मिश्रा, सुनील सक्सेना, श्रीकृष्ण शर्मा, रजनीश सक्सेना, डॉ. तेजबहादुर सिंह तेजू, महेश आजाद, रामभजन वर्मा, अजीत सक्सेना, गिरीश चंद्र सक्सेना, अशोक तोमर आदि शामिल रहे। मेला कमेटी के अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने बताया कि शिव बारात के साथ ही नगर का रामलीला मेला शुरू हो गया है। सोमवार से रामलीला का मंचन शुरू होगा। 29 अक्तूबर को राजतिलक शोभायात्रा के साथ मेले का समापन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें