फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिलों, सीड्स स्टोर में  मिला गेहूं का अवैध भंडारण

Fri, 06 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंडी समिति की टीम ने मंडी निरीक्षक अशोक दीक्षित के नेतृत्व मेें दो राइस मिल और एक सीड्स स्टोर पर छापा मारकर अनाधिकृत गेहूं का भंडार पकड़ लिया। मौके पर अभिलेख भी नहीं मिले। इस पर एक राइस मिल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया, जबकि एक राइस मिल और सीड्स स्टोर स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद मंडी मंडी निरीक्षक अशोक दीक्षित ने बताया कि निरीक्षण में बंडा रोड स्थित श्रीराम इंडस्ट्रीज में 1700 क्विंटल गेहूं अभिलेखों में दर्ज पाया गया, लेकिन करीब 800 क्विंटल गेहूं अभिलेखों में चढ़ा नहीं मिला। मौके पर अभिलेख भी नहीं मिले। स्टार सीड्स शेरपुरकलां में 11867 क्विंटल गेहूं का अवैध स्टाक मिला। यहां भी कोई अभिलेख मौके पर नहीं मिले। अशर्फी इंड्रस्टीज पर 522 क्विंटल गेहूं अभिलेखों में नहीं चढ़ा मिला। यहां भी अभिलेख नहीं मिले। उन्होंने बताया कि सीड्स स्टोर व श्रीराम इंडस्ट्रीज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अशर्फी राइस इंडस्ट्रीज पर सभी गेहूं अभिलेखों में दर्ज न मिलने पर उसका लाइसेंस निलंबित करा दिया गया। उन्होंने बताया कि पखवाड़ा भर पहले गेहूं के अवैध स्टाक मिलने पर बालाजी इंटर प्राइजेज का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। तीस हजार रुपये का जुर्माना लेकर निलंबित लाइसेंस को बहाल कर दिया गया। मंडी समिति सचिव प्रवीन अवस्थी ने बताया कि मंडी समिति की ओर से अब औचक छापेमार कार्रवाई की जाएगी। गेहूं का अवैध स्टाक मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें