फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट  में आने से बालक मरा

Fri, 06 May 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मठइयालालपुर को रमनगरा बिजलीघर से बिजली दी गई है। बताते हैं कि शुक्रवार दोपहर को तेज हवाओं के चलने के दौरान हाईटेंशन लाइन के तार एक खेत के समीप टूटकर गिर गए। इस बीच गांव मठइयालालपुर निवासी खोखन राय का आठ वर्षीय नरेंद्र खेत की ओर जा रहा था। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। नरेंद्र की मौत की सूचना घर में पहुंचते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रमनगरा चौकी प्रभारी रहमत खां ने बताया कि बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। परिवार वालों के मुताबिक नरेंद्र खोखनराय के चार भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। ग्रामीणों के मुताबिक घटना की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दे दी गई है, जिसके बाद उधर की लाइन से करंट काटा जा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें