नगर
के एक राइस मिलर्स द्वारा व्यापार कर का बकाया करीब 64 लाख रुपये जमा न
करने पर एसडीएम ने गुरुवार की देर शाम मिल कुर्क कर लिया। मिलर्स के मकान
पर भी नोटिस चस्पा कर शुक्रवार तक बकाया अदा न करने पर मकान भी कुर्क करने
की चेतावनी दी है। एसडीएम ने नगर में इस बाबत मुनादी भी करा दी है।
एसडीएम
एपी श्रीवास्तव ने बताया कि नगर के बीसलपुर मार्ग स्थित संदीप राइस
इंडस्ट्रीज पर व्यापार कर का 64,41,883 रुपये बकाया है। विभाग द्वारा आरसी
जारी की जा चुकी है। आठ दिन पूर्व मिल के पार्टनर प्रवीन जासयवाल को तहसील
में बंद भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मिल के तीन पार्टनर हैं,।
प्रवीन जायसवाल के अलावा, प्रदीप जायसवाल और नवीन जायसवाल की पत्नी मीरा भी
शामिल हैं। बकाया भुगतान की अदायगी न किए जाने पर मिल को कुर्क कर लिया
गया है। उन्होंने मीरा, प्रवीन और प्रदीप जायसवाल के मकानों पर बकाया का
नोटिस चस्पा कराया है।
इधर मीरा जायसवाल के पति का आरोप है कि उन्होंने
कोर्ट में वाद दायर होने की बात कहते हुए अपना पक्ष भी रखा, लेकिन एसडीएम
ने उसे मानने से इंकार कर दिया। एसडीएम ने बताया कि मिलर्स को शुक्रवार तक
धन जमा करने को कहा गया है। अन्यथा की स्थिति में घर की भी कुर्की कर ली
जाएगी।
कोटा भी होगा निरस्त
तहसीलदार नन्हेंलाल यादव ने बताया
कि मिल के पार्टनर प्रदीप जायसवाल और मीरा जायसवाल की सास पुष्पादेवी के
नाम राशन कोटे की दुकानें हैं। बकाया अदायगी न किए जाने पर दुकानें निरस्त
करने संबंधी नोटिस भी जारी किया गया है।