फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़, तोड़फोड़ मामले की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Mar 2015 11:40 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने धार्मिक स्थल से अनुष्ठान में शामिल होकर घर जा रहीं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व तोड़फोड़ करने के मामले में अज्ञात 14-15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात मोहल्ला मोहत्सिम में चरक का कुआं स्थित एक धार्मिक स्थल पर आयोजित अनुष्ठान में शामिल होकर महिलाएं अपने घर जा रहीं महिलाओं के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर युवकों ने अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ जमकर उत्पात मचाया था। धार्मिक स्थल के बाहर खड़ी बाइकें फेककर दो बाइकें क्षतिग्रस्त कर दीं और रखा साउंड भी तोड़ दिया था।

जेएमबी इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंससेज के प्रबंध निदेशक अंचल गुप्ता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। शहर कोतवाल अतुल प्रधान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। युवकों को चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित होने वाले युवकों की शिनाख्त होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।  
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष एएसपी से मिले
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार गुरुवार को एएसपी सुधीर कुमार सिंह से मिले। उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान से वापस जा रहीं महिलाओं के साथ हुई घटना पर कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की आबरू पर जिस तरह से हमले हो रहे हैं। काफी खेदजनक हैं। ऐसे तो महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल होगा। उन्होंने आरोपियों की शिनाख्त कराकर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कराने व कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें