फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियाज अहमद और फूलबाबू सहित 12 ने दाखिल किया पर्चा  

Wed, 25 Jan 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
रियाज अहमद और फूलबाबू सहित 12 ने दाखिल किया पर्चा
विज्ञापन
 नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन बुधवार को कैबिनेट मंत्री रियाज अहमद, पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू, पूर्व विधायक अरशद समेत 12 उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें दो निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। दोपहर को सबसे पहले बीसलपुर विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू नामांकन कराने पहुंचे। उनके साथ जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, भगवान स्वरूप गंगवार, रमेश मिश्रा भी मौजूद रहे। इसके बाद पीलीभीत शहर सीट से कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद नामांकन कराने पहुंचे। उन्होंने जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, वसीम खां के साथ अपना पर्चा जमा किया। इसी विधान सभा सीट से बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अरशद खां और पूरनपुर (सुरक्षित) सीट से बसपा प्रत्याशी केके अरविंद ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उनके साथ जिलाध्यक्ष एलपी सागर, सविन सिंह आदि थे। पूरनपुर से भाजपा प्रत्याशी बाबूराम पासवान और बरखेड़ा से किशनलाल राजपूत ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, जिला प्रभारी रामगोपाल मिश्रा, महेश चंद्र मिश्रा आदि थे। इसके अलावा भारतीय सुभाष सेना के श्याम किशोर ने बीसलपुर से, महेंद्र राज ने पूरनपुर से और चोखेलाल गंगवार ने पीलीभीत शहर से नामांकन कराया। वहीं राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी बीसलपुर सीट से रामरतन वर्मा ने, बरखेड़ा से आशिफ वेग व कीरत प्रसाद ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन जमा किया।
विज्ञापन

समय अधिक होने पर वापस हुए रामपाल
नामांकन कराने को आयोग ने सुबह 11 बजे से तीन बजे तक का समय निर्धारित किया है,  लेकिन बीसलपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने को रामपाल मिश्रा भी पहुंचे। हालांकि उन्हें मुख्य गेट पर पुलिस ने अंदर जाने दिया, लेकिन एसडीएम बीसलपुर ने समय अधिक होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। रामपाल ने बताया कि अब वह शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे।
 दो प्रत्याशी के साथ होने पर गेट पर हुई चिकचिक
भाजपा से बीसलपुर प्रत्याशी किशनलाल राजपूत और पूरनपुर प्रत्याशी बाबूराम पासवान एक साथ नामांकन कराने पहुंचे। दोनों के साथ चार चार अन्य लोग थे, लेकिन कलेक्ट्रेट गेट पर खड़ी पुलिस ने सभी को एक प्रत्याशी का समर्थक बनाकर रोक लिया। इस पर अंदर दाखिल हो चुके भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने सीओ सिटी को हकीकत बताई इसके बाद सभी को जाने दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को होंगे कई नामांकन
विधानसभा चुनाव के नामांकन का शुक्रवार को अंतिम दिन होगा। हालांकि प्रमुख पार्टियों के सभी प्रत्याशियों ने नामांकन करा दिया है, लेकिन अभी भी कई नामांकन होने बाकी हैं। इसमें राष्ट्रीय किसान पार्टी के शहर से प्रत्याशी यूसुफ मलिक, जनअधिकार पार्टी से शहर प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार गंगवार व रालोद से भूपराम गंगवार, पूरनपुर से भाकपा माले की रामकांती आदि शामिल हैं। इसकेे अलावा टिकट न मिलने से नाराज कई बागी भी अन्य पार्टियों से नामांकन करा सकते हैं।
बुधवार को बिके छह नामांकन
नामांकन पत्रों के जमा होने के साथ बुधवार को उनकी बिक्री भी हुई। इसमें बरखेड़ा से डॉ. सविता गंगवार, नीतू शर्मा, शहर से भूपराम गंगवार, पूरनपुर से राजेंद्र भारती, विनोद भारती व श्रीपाल ने नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें