जिले के नोडल
अधिकारी एवं परिवहन आयुक्त के रविंद्र नायक ने गांधी सभागार में बैठक की
बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान और सर्वे की समीक्षा की। उन्होंने बीमा
कंपनियों से शीघ्र मुआवजा दिलाने के भी निर्देश दिए।
दो दिवसीय दौरे पर
परिवहन आयुक्त सोमवार शाम पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने गांधी सभागार में
अधिकारियों की बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति और बारिश से हुए नुकसान पर
चर्चा की। उपनिदेशक कृषि एके सिंह ने उन्हें बताया कि जिले अतिवृष्टि और
ओलावृष्टि से 55 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
कृषि विभाग और बीमा कंपनी
द्वारा किए गए संयुक्त सर्वे के अनुसार जिले में 18301 किसानों ने फसल बीमा
करा रखा है। इन किसानों से 1.28 करोड़ का प्रीमियम राशि बीमा कंपनी में
जमा हुई है। बीमा कंपनी से शीघ्र ही भुगतान कराया जा रहा है।
फसलों के
नुकसान के बाद उन्होंने लोहिया समग्र गांव एवं अन्य योजनाओं से होने वाले
विकास कार्यों की जानकारी ली। बैठक में डीएम ओएन सिंह, एडीएम आलोक सिंह,
सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, पीडी आरबी भास्कर, एआरटीओ राजेश कर्दम सहित सभी
अधिकारी मौजूद रहे।