फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति की 222, मिल की 34 सीटों पर पड़े वोट

Mon, 23 Mar 2015 10:39 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
खासी गहमा-गहमी के बीच गन्ना समितियों एवं चीनी मिल के डेलीगेट पदों के चुनाव सोमवार को संपन्न हो गए। जिले की तीनों गन्ना समिति में 222 सीटों और दोनों चीनी मिलों की 34 सीटों के लिए वोट डाले गए। मतदान के बाद मतगणना व उसके बाद देर सायं तक परिणाम घोषित होने का दौर चला।
विज्ञापन


शहर समिति में निवर्तमान डायरेक्टर परमेश्वरी दयाल चुनाव हार गए जबकि एक सीट पर बराबर मत होने पर पर्ची डालकर परिणाम निकाला गया। पूरनपुर और बीसलपुर में भी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

पीलीभीत सहकारी गन्ना समिति में 143 सीटों पर चुनाव होना था। सोमवार को मंडी समिति में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। यहां कुल 15119 मतदाताओं में से 11315 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम को हुई मतगणना में जिरौनिया की दो सीटों पर निर्वतमान डायरेक्टर परमेश्वरी दयाल सहित पांच प्रत्याशी थे जिसमें छेदालाल व जमुना प्रसाद विजयी रहे जबकि गोधनलाल, खूबचंद्र और परमेश्वरी दयाल को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इसी क्षेत्र की पिपराभगु सीट पर प्रत्याशी विजयपाल और रामचरन को बरामद मत मिले। इस लिए पर्ची डालकर परिणाम निकाला गया जो विजयपाल के पक्ष में गया। चुनाव को लेकर इंस्पेक्टर सुनगढ़ी ब्रजेश सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे। यहां चुनाव अधिकारी देवेंद्र कुमार, समिति सचिव वसी अहमद, मुनेंद्र वर्मा सहित सभी मतदान कर्मी व समिति स्टाफ मौजूद रहा।

बीसलपुर। गन्ना विकास समिति के डेलीगेट की 38 सीटों के लिए मंडी समिति में मतदान हुआ जिसमें कुल  4361 मतदाताओं में से मात्र 2962 ने ही ने वोट डाले। चुनाव अधिकारी सीके श्रीवास्तव ने बताया मतदान के सभी परिणाम घोषित कर दिए गए।

मतदान दौरान गांव बमरौली का 80 वर्षीय रामफूल धूप के कारण बेहोश होकर गिर गए। कुछ देर बाद उन्हें होश आ गया। उधर किसान सहकारी चीनी मिल के चुनाव अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मिल क्षेत्र की सीटोें के लिए बाल विद्या मंदिर में सुबह नौ बजे से तीन बजे तक मतदान के बाद मतगणना कराई गई। विजयी प्रतिनिधियों को समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

पूरनपुर। गन्ना समिति 53 डेलीगेटों के चुनाव के लिए एपी इंटर कॉलेज में मतदान हुआ। यहां 4728 मतदाताओं में से 3428 ने वोट डाले, जबकि चीनी मिल की पांच सीटों के लिए मिल परिसर में मतदान कराया गया।
विज्ञापन

0000000000
चुनाव एक नजर में..
---         गन्ना समिति      चीनीमिल
कुल पद    1881            276
निर्विरोध    1384            226
रिक्त          275            14
चुनाव        222            34
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें