पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रविवार को आयोजित समारोह में 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले सीओ सुवेग सिंह सिद्धू को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में विधायक ने सीओ को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
समारोह में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने सीओ सुवेग सिंह सिद्धू के कार्यकाल की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ने उन्हें पुष्प मालाएं पहनाईं और शाल ओढ़ाई। समारोह में तहसीलदार नन्हेलाल, नायब तहसीलदार एमआर थारू, थाना प्रभारी केपी सिंह, चीनी मिल जीएम एनके राय, चीफ केमिस्ट नरेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश मित्तल, पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि आदेश जायसवाल, आरबी सिंह, कुलविंदर सिंह, तेजबहादुर गौतम, बृज लाल, राकेश कुमार, उमेश शुक्ला और नरेश सक्सेना आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। कुछ लोगों ने उन्हें उपहार भी दिए।