पीलीभीत। सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम आने के बाद जिला टॉपर बोले कि ऑनलाइन पढ़ाई के साथ और भी समय पढ़ाई के लिए दिया गया। ऑनलाइन पढ़ाई तो कठिन थी, मगर कामयाबी हासिल करने के लिए आसान बनानी पड़ी। परिवार का सहयोग और गुरुजनों का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है।
मोहल्ला साहूकारा निवासी अक्षत गुप्ता बताते है कि स्कूल के शिक्षक और परिजन के आशीर्वाद से यह मुकाम हासिल हुआ है। जिले में टॉप करने में मेरे बड़े भाई अनिकेत गुप्ता का सहयोग है। वह खुद इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे। उन्होंने हमेशा सहयोग और मार्गदर्शन किया। पिता अजय कुमार गुप्ता व्यापार से जुड़े हैं और माता संगीता गुप्ता गृहिणी। ऑनलाइन पढ़ाई के साथ ही और भी समय दिया। कभी यह नहीं सोचा कि सिर्फ ऑनलाइन क्लास में ही पढ़ना है। शिक्षकों ने भी क्लास के साथ अलग से समय देकर पढ़ाई करने को कहा। सोशल मीडिया के माध्यम में मैने सीए बनने की तैयारी शुरू की है।
लालपुर गौटिया निवासी किसान सुरेंद्र कुमार गंगवार के पुत्र दुष्यंत कुमार गंगवार ने जिले में टॉप किया है। वह बताते कि हाईस्कूल में प्रवेश किया तभी से निश्चय कर लिया का टॉप करना है। कोरोना को लेकर परिस्थितियां विपरीत हुई। मगर लक्ष्य का नहीं बदला। ऑनलाइन सभी क्लासों को बखूबी ज्वाइन किया। पिता और माता शंकुलता गंगवार गृहिणी होने के बाद भी काफी भी पढ़ाई के दौरान काम के लिए नहीं कहा। परिवार, गुरुजन और दोस्तों के विशेष सहयोग से यह मुकाल हासिल किया है। मौसी रानी गंगवार का भी सहयोग रहा।
शहर की सुरभि कॉलोनी निवासी वैभव सिंह ने जिले की टॉप टेन सूची में तीसरा स्थान पाया है। बताते है कि भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते है इसलिए आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के लिए तैयारी कर रहे है। पिता गजेंद्र पाल सिंह लेखपाल और माता मिथलेश सिंह गृहिणी है। बताते है कि ऑनलाइन पढ़ाई काफी मुश्किल थी, मगर कामयाबी के लिए आसान बनाया था।