फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परिणाम घोषित, पाॅलीटेक्निक में 478 सीटों पर होगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। जिले में शहर और माधोटांडा के गुलाब टांडा के राजकीय पॉलीटेक्निक में अलग-अलग ट्रेड में 478 सीटों पर प्रवेश होगा। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसिलिंग से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में शहर और माधोटांडा के गुलाबटांडा में राजकीय पॉलीटेक्निक हैं। शहर की पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक और इंस्ट्रूमेंट ट्रेड में प्रवेश होता है। प्रत्येक ट्रेड में 75-75 सीटें हैं। इसके अलावा 14 सीटें आईटीआई उत्तीर्ण इंटर में विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए हैं। इसी तरह पॉलीटेक्निक गुलाबटांडा में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल ट्रेड में 75-75 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
यहां भी आईटीआई उत्तीर्ण इंटर में विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए 14 सीटें हैं। इस तरह दोनों पॉलीटेक्निक की 239-239 को मिलाकर विद्यार्थियों को 478 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा इसी माह शहर में बालाजी और सुमन कंप्यूटर केंद्र पर ऑनलाइन कराई गई थी। परिणाम आने के बाद ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसिलिंग में विकल्प भरने के बाद विद्यार्थी को अपने कागजों का सत्यापन कराना होगा। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें