फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: श्रीराम कथा को लेकर समिति के सदस्यों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां

Fri, 23 Oct 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
दियोरिया। बैठक में कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी देते कमेटी के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
दियोरिया। न्यूरानपुर में 26 से शुरू होने वाली श्रीराम कथा के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से महंत योगी हनुमान नाथ ने कार्ययोजना तैयार करने के लिए समिति के सदस्यों की बैठक बुलाई। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महंत योगी हनुमान नाथ एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। महंत ने बताया कि अतिथियों के स्वागत, खानपान, जलपान, यातायात, टेंट-पंडाल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की योजना बनाई गई है।
बैठक में जिला महामंत्री व्यापार मंडल अवनीश जायसवाल को खानपान की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, राष्ट्रीय योगी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित शर्मा के नेतृत्व में लगभग 50 लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद को यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा टेंट-पंडाल की व्यवस्था विजय गंगवार को तथा महिला मोर्चा की शिवानी जायसवाल को रंगोली सहित अन्य सजावटी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम की मीडिया संबंधी जिम्मेदारी के लिए मीडिया प्रभारी दीपक गुप्ता को दी गई है। सह सहयोगी के लिए अंकित शर्मा और अरविंद कुमार मौर्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर कमेटी व्यवस्थापक अक्षत चंदेल और महंत अवनीश रतन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें