फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गुरु पूर्णिमा पर लिया एक बुरी आदत छोड़ने का संकल्प

Mon, 03 Jul 2023 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर हवन करते गायत्री परिजन।
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार को गुरु पूर्णिमा पर हवन किया गया। गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव ने विधिविधान से हवन कराया। इस मौके पर लोगों ने अपनी एक बुरी आदत छोड़ने का संकल्प लिया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर गायत्री परिवार के ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, गीता देवी, सरस्वती देवी, कांति देवी, निशा गंगवार, सत्यवती चौहान, सत्यवती गंगवार, महेश शर्मा, हरप्रसाद, बेंचे लाल, माखनलाल आदि मौजूद रहे। इधर, मोहल्ला बख्तावरलाल स्थित श्री शिरडी रक्षाश्रम में पुजारी अखिलेश मिश्र ने हवन कराया। इस मौके पर आश्रम के प्रबंधक सुभाषचंद्र सक्सेना, पवन अग्रवाल, राजू सक्सेना, अविनाश सक्सेना, सुनीता सक्सेना, जसोदा देवी, लव मिश्रा, आध्या, प्रतिष्ठा, प्रतीक, तृप्ति सक्सेना, तृप्त सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें