फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इनरव्हील क्लब ने विद्यालय परिसर में रोपे पौधे

Mon, 03 Jul 2023 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अंगूरी देवी बालिका विद्यालय में मौजूद इनरव्हील क्लब के लोग।
विज्ञापन
पीलीभीत। इनरव्हील क्लब ने अंगूरी देवी बालिका विद्यालय परिसर में 25 औषधीय पौधे रोपे। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल ने किया। इनरव्हील क्लब पीलीभीत ने सोमवार को अपने नव सत्र का आरंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ. आस्था अग्रवाल का स्वागत किया गया। इसके बाद सत्यनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में ही रुद्राक्ष के पौधों के साथ ही 10 अन्य औषधीय एवं फलदार पौधे लगाया गए। इसके अलावा अंगूरी देवी बालिका विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के 25 पौधे आस्था अग्रवाल एवं इनरव्हील सदस्यों ने रोपे। इस मौके पर डॉ. रश्मि प्रकाश, डॉ. शोभा अरोरा, डॉ. ऋचा वार्ष्णेय, डॉ. गीतांजलि, डॉ. अनुरीता सक्सेना, डॉ. पूनम गंगवार, डॉ. छवि सहोता आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें