फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन से पहले दूर कराएं उद्योगों में बिजली की ट्रिपिंग: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला स्तरीय उद्योग बंधु, निवेश मित्र पोर्टल और व्यापार बंधु समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने बिजली विभाग को निर्देशित किया कि आगामी औद्योगिक सीजन शुरू होने से पहले इंडस्ट्रियल फीडर में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उद्योगों का संचालन और उत्पादन प्रभावित न हो।
विज्ञापन


बैठक में उद्यमी अश्वनी अग्रवाल ने ट्रिपिंग का मुद्दा उठाया था। इसके अलावा, डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित 5 आवेदनों (बाट-माप, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और भूजल विभाग) का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।



सड़क, सीवर और शहर की समस्याओं पर बनी कार्ययोजना

व्यापार बंधु समिति की समीक्षा में व्यापारियों ने वार्ड 27 फीलखान में सड़क के टूटी और नीची होने की समस्या रखी। अधिकारियों ने बताया कि सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार कर लिया गया है, जिसे जल्द कार्ययोजना में शामिल कर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही, व्यापारियों की मांग पर आसाम चौराहे के पास पेयजल व सार्वजनिक शौचालय, नाला निर्माण से नीची हुई दुकानों तक आवागमन के लिए रैंप-सीढ़ियां और वार्ड 5 में नाली व सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। आवास विकास में चोक सीवर लाइन को जल निगम के माध्यम से जल्द चालू कराया जाएगा।



भरा पचपेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फीसदी काम पूरा

उपायुक्त उद्योग आशीष गुप्ता ने बताया कि यूपीसीडा औद्योगिक आस्थान भरा पचपेड़ा में नदी की तरफ 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य बजट मिलते ही कराया जाएगा। डीएम ने अवशेष कार्य जल्द पूरा कराने और मुख्यमंत्री प्रशिक्षु प्रोत्साहन योजना की समीक्षा भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें