बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में पिछले डेढ़ वर्ष से क्रीड़ा प्रभारी नहीं हैं। इससे खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. विचित्र प्रजापति का तबादला डेढ़ वर्ष पूर्व बरेली के कस्बा आंवला स्थित राजकीय महाविद्यालय में हो गया था। तभी से यह पद रिक्त पड़ा है। काम चलाऊ व्यवस्था के क्रम में महाविद्यालय के एक अन्य प्राध्यापक डॉ. पवन त्रिवेदी को क्रीड़ा प्रभारी का कार्य भार अतिरिक्त रूप से सौंप रखा है। डॉ. त्रिवेदी अपना विषय भी पढ़ाते हैं और साथ में उन्हें महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी का कार्यभार भी मिला हुआ है। इस वजह से वह खेल संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे। प्राचार्य डॉ. हेमलता ने बताया कि विभागीय उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। संवाद