फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क-जलनिकासी की समस्या से परेशान लोगों का चुनाव बहिष्कार का एलान

Mon, 31 Aug 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
माधोटांडा मार्ग पर लगी फ्लेक्स। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से सटे ग्राम चिड़ियादाह की मैत्रीबाग कॉलोनी के लोगों ने सड़क व जलनिकासी की समस्या को लेकर अब चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। कॉलोनी में लगाए गए फ्लेक्स में ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण व कॉलोनी से जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक वे मतदान नहीं करेंगे। कॉलोनी के लोगों ने फ्लेक्स को मुख्य माधोटांडा मार्ग पर लगाया है, इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहें हैं।
विज्ञापन


हर बरसात में चिड़ियादाह की मैत्री बाग कॉलोनी में जलनिकासी के लिए नाला नहीं होने के चलते कॉलोनी के अंदर ही जलभराव हो जाता है, इन दिनों खासतौर पर लगातार हो रही बरसात से कॉलोनी के कई मार्गो में पानी भर गया है, लोगों व स्कूली बच्चों का आवागमन भी ठप है। बमुश्किल लोग दो व चार पहिया वाहनों से निकल रहे हैं। जबकि इस समस्या को बीते बर्ष भी उठाया जा चुका था, इसी बात से गुस्साए कॉलोनियों के लोगों ने शनिवार को कॉलोनी के बाहर एक फ्लेक्स टंगवाते हुए करीब आ रहे त्रिस्तरीय चुनाव में मरौरी ब्लॉक से चुनाव का बहिष्कार किया है, फ्लेक्स में लिखा है कि कॉलोनीवासी पंचायत चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे। साथ ही मुख्य मार्ग, नालियों व माधोटांडा रोड पर नाले का निर्माण होने तक चुनाव में वोट न देने की शपथ लेने की बात कही गई है।

माधोटांडा मार्ग पर लगी फ्लेक्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें