फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व मतदान कर्मियों को फिर नहीं मिला पारिश्रमिक

Sat, 17 Oct 2015 10:39 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के चुनाव में ड्यूटी करने वाले रिजर्व मतदान कर्मियों को पारिश्रमिक नहीं दिया गया। इससे उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। बाद में हंगामा करने पर आरओ की ओर से ड्यूटी की स्लिप देकर ट्रेजरी से भुगतान होना बताया गया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में लगे मतदान कर्मियों को ड्यूटी खत्म होने के साथ ही मानदेय दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को उनके क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों के हिसाब से धनराशि उपलब्ध करा दी जाती है। लेकिन इस बार रिजर्व मेें रखे गए मतदान कर्मियों को ड्यूटी समाप्त होने के बाद बिना पारिश्रमिक दिया बिना की रिलीव कर दिया गया। पारिश्रमिक न मिलने पर मतदान कर्मियों ने संबंधित आरओ से जानकारी की लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे। इस पर मतदान कर्मियों ने ट्रेजरी कार्यालय से संपर्क किया। बाद में आरओ ने सभी मतदान कर्मियों को ड्यूटी की स्लिप सभी को देकर ट्रेजरी से भुगतान प्राप्त करने को कहा। इस बारे में जानकारी करने पर वरिष्ठ कोषाधिकारी महामिलंद लाल ने बताया कि तीसरे चरण में कई मतदान कर्मी ऐसे थे जिनकी ड्यूटी पहले चरण में भी लग चुकी थी परंतु एनआईसी से डबल ड्यूटी करने वालों की सूची उपलब्ध न होने के कारण पारिश्रमिक बांटने में दिक्कत आ रही थी। देरशाम सूची प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि जिन मतदान कर्मियों को पारिश्रमिक नहीं मिला है वह कभी भी ट्रेजरी पहुंचकर भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए रविवार को भी ट्रेजरी खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें