फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास और जज्बे के साथ मना गणतंत्र दिवस

Wed, 28 Jan 2015 12:04 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 66वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर में प्रभातफेरियां निकाली गई और जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। अस्पतालों और वृद्धाश्रम में फल बांटे गए।
विज्ञापन


कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ओएन सिंह, विकास भवन में सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, सदर तहसील में एसडीएम रामप्रकाश, जिला पंचायत भवन पर अध्यक्ष रुकैय्या आरिफ और नगर पालिका में अध्यक्ष प्रभात जायसवाल ने ध्वजारोहण किया।

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइंस में खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए। परेड व्यवस्था की प्रशंसा की और पवेलियन पर छत डलवाने की घोषणा की। राज्यमंत्री ने बहादुर पुलिस जवानों, कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों, परेड निरीक्षण वाहन तैयार करने वाले पुलिस कर्मी, उसके चालक को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


परेड में शामिल सभी टोलियों के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दोपहर के विशेष भोज की घोषणा की। प्रभारी एसपी सुधीर कुमार सिंह ने सभी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन सीवेंद्र सिंह व शहगुफ्ता गजल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें