पीपुल्स अवेयरनेस सोशल सोसायटी की ओर से गणतंत्र दिवस पर क्रास कंट्री और
विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। क्रास कंट्री में लखीमपुर के अंबरीश
कुमार ने बाजी मारी।
क्रास कंट्री में 62 युवकों ने प्रतिभाग किया।
इसमें लखीमपुर के अंबरीश कुमार पहले, बरेली के पप्पू श्रीवास्तव दूसरे और
जितेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। रस्साकसी मेें छह टीमों ने भाग लिया।
जगतियापुर को प्रथम और मुझा खुर्द की टीम को द्वितीय स्थान मिला। विभिन्न
संगठनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
इसमेें डायमंड क्लब ने पहला,
इमरान एंड पार्टी ने दूसरा, डी-डांस क्लब ने तीसरा स्थान पाया। पंजाब के
पहलवान मोहम्मद अली ने दो बुलेट बाइकों को हाथों से रोक कर, सीने पर पत्थर
तुड़वाकर और दांतों से बाइक को रोकने के हैरतअंगेज कारनामे दिखाए।
समारोह
में पूर्व विधायक अरशद खां, रामसरन सागर, बसपा जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल
सागर, अखलाक अंसारी, सपा नेता नजमुल हसन खां, अकरम अंसारी, रईस अहमद,
जुल्फिकार अली, साजिद हुसैन, शिक्षक नेता संतोष कुमार, सोसायटी अध्यक्ष
रेहान रजा खां, सचिव हशमुद्दीन, कोषाध्यक्ष रईस अहमद, संजय खान, इमित्याज
हुसैन, इशरत, नसीम मियां, फारुक, शाहिद, अमान, शीबू, फिरोज खां, मोईन खां
आदि थे। संचालन मोहम्मद फैजान खां ने किया। अंत में सोसायटी अध्यक्ष रेहान
रजा खां ने लोगों का आभार व्यक्त किया।