फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोरियों को बहला फुसलाकर ले जाने के तीन मामलों में रिपोर्ट

Fri, 23 May 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। तीनों मामले में न्यूरिया थाने में दर्ज किए गए। न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने न्यूरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 18 मई को सुबह साढ़े ग्यारह बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर से बाहर टहलने गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। तलाश करने पर उसकी जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे मामले में न्यूरिया क्षेत्र के ही एक गांव निवासी महिला ने न्यूरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 19 मई की रात उसकी 16 वर्षीय पुत्री को क्षेत्र के गांव नऊआ नगली निवासी प्रेमपाल बहलाफुसलाकर ले गया। पुत्री घर के निर्माण के लिए रखे 53 हजार रुपये की नकदी और चांदी की दो पायलें भी ले गई।
विज्ञापन

तीसरे मामले में गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने न्यूरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 17 मई को वह अपनी पुत्री को लेकर दूसरी पुत्री की सुसराल में दामाद से मिलने उसके घर आया था। आरोप है कि शाम साढ़े सात बजे पूरनपुर के खिरकिया बरगदिया गांव निवासी विक्रम मंडल, सूरज मंडल अपने मामा गौतम राय के सहयोग से पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें