फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन दुकान में घुसकर पीटा, रिपोर्ट

Fri, 14 Jul 2017 11:03 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
पूरनपुर। - फोटो : पूरनपुर।
विज्ञापन
रंजिशन दुकान में घुसकर गाली-गलौज कर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। विरोध पर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मोहल्ला चौक निवासी आयुष गुप्ता की ओर से मोहल्ला निवासी विजय गुप्ता, श्याम गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों आरोपियों का कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। 
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार शाम की है। मोहल्ला चौक निवासी आयुष गुप्ता की खजुरिया बस स्टैंड पर परचून की दुकान है। आयुष ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को दुकान पर बैठा था। इस दौरान लेनदेन के विवाद पर मोहल्ला के विजय गुप्ता ओर श्याम गुप्ता ने दुकान में घुसकर गाली-गलौज कर मारपीट की। दुकान का सामान फेंक दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आयुष गुप्ता की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर उनका कोर्ट के लिए चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें