फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी से अभद्रता करने वाला एचसीपी लाइन हाजिर

Fri, 14 Jul 2017 11:00 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
पीलीभीत। - फोटो : पीलीभीत।
विज्ञापन
फरियादियों की सुनवाई करने के बजाए उनसे अभद्र व्यवहार करना सेहरामऊ उत्तरी में तैनात एचसीपी को महंगा पड़ा। शिकायत एसपी के संज्ञान में आने पर जांच के बाद आरोपी पुलिसकर्मी पर गाज गिरी है। एसपी ने एचसीपी को लाइन हाजिर कर दिया है। सेहरामऊ उत्तरी थाना पर तैनात एचसीपी देवेंद्र सिंह पर फरियादियों से अभद्रता करने के आरोप लगे। इसकी कई शिकायतें एकाएक एसपी तक पहुंची। जिनको संज्ञान में लेकर एसपी कलानिधि नैथानी ने मामले की गोपनीय तौर पर जांच कराई। इसमें आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने सख्ती की। एसपी ने बताया कि आरोपी एचसीपी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। फरियादी से अभद्रता और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें