फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में गड़बड़ी करने वाले शाहगढ़ क्रय केंद्र प्रभारी पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। धान खरीद में गड़बड़ी पकड़े जाने में फंसे शाहगढ़ क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ माधोटांडा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। यहां बता दें कि पोर्टल और अधिकारियों को भेजी गई दैनिक धान खरीद रिपोर्ट में सैकड़ों क्विंटल का अंतर मिलने पर अधिकारियों ने मामले की जांच कराई थी, जिसमें मामला सही पाया गया था। अब इसी मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव अभयपुर शाहगढ़ में पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र पर गड़बड़ी की कई शिकायतें मिली थीं। लेखपाल राजेश कुमार ने भी कम तौल की सूचना अधिकारियों को दी गई। इस पर कलीनगर के एसडीएम रामस्वरूप ने मामले की जांच की, जिसमें पाया गया था कि क्रय केंद्र प्रभारी की ओर से दैनिक धान खरीद की पोर्टल और अधिकारियों को भेजी जा रही रिपोर्ट में सैकड़ों क्विंटल धान का अंतर है।
एआर कोऑपरेटिव वीर विक्रम सिंह ने भी अपर सहकारी अधिकारी कलीनगर से मामले की जांच कराई। उनकी रिपोर्ट से दी गई रिपोर्ट मेें भी क्रय केंद्र पर खरीदे गए धान की भेजी जा रही रिपोर्ट में अंतर निकला। इसके बाद अब क्रय केंद्र प्रभारी राजेंद्र कुमार तिवारी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

धान खरीद पारदर्शिता से संपन्न कराने और किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने की पूरी कोशिशें जारी हैं। गड़बड़ी कहीं भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्रय केंद्र प्रभारी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई को और आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

- पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें