फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो लाख की लूट की सूचना निकली फर्जी, चार घंटे में किया खुलासा

Wed, 28 Jan 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। धान बेचकर लौट रहे किसान से लूट की सूचना से हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस जांच में मामला पूरी तरह फर्जी निकला। उधार के रुपयों से बचने के लिए किसान ने लूट का ड्रामा रचा था। पुलिस ने रुपये किसान के घर से बरामद कर दर्ज रिपोर्ट एक्सपंज कर दी है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के न्यूरिया कॉलोनी निवासी दीपांकर मंडल ने 24 जनवरी की शाम रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि वह खटीमा से धान बेचकर करीब दो लाख रुपये नकद लेकर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे टनकपुर हाईवे पर ग्राम टांडा विजैंसी के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और ट्रैक्टर की डिग्गी में रखे दो लाख रुपये व मोबाइल लूटकर भाग गए।
सूचना पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच की, लेकिन किसी भी कैमरे में बदमाशों की मौजूदगी नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने किसान से दोबारा पूछताछ की, इसमें वह बार-बार अपने बयान बदलता रहा। सख्ती से पूछताछ करने पर किसान ने स्वीकार किया कि लूट की कोई घटना नहीं हुई थी। उसने खुद ही रुपये घर पर रख दिए थे और हाईवे पर जाकर लूट का शोर मचा दिया था। किसान ने बताया कि उधार के रुपयों से बचने के लिए उसने यह फर्जी ड्रामा रचा था।
सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने बताया कि जांच में घटना फर्जी पाए जाने पर लूट की रिपोर्ट को एक्सपंज कर दिया गया है। साथ ही फर्जी सूचना देने वाले किसान के खिलाफ न्यायालय के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें