फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट

Wed, 25 Mar 2015 12:27 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पचपेड़ा प्रहलादपुर निवासी कर्मजीत सिंह की जुलाई माह में हुई मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। कर्मजीत के पिता द्वारा पुत्र वधू व उसके मायके वालों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट जांच में झूठी मिलने के बाद अब मृतक की पत्नी ने उसके पिता-माता व भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ जहर खाकर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व धोखाधड़ी कर रूपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गांव पचपेड़ा प्रहलादपुर निवासी कर्मजीत सिंह की जुलाई माह मेें जहर खाने से मौत हो गई थी। पुत्र की मौत पर जसवीर सिंह ने पुत्रवधू (मृतक की पत्नी) सहित उसके मायके पक्ष के सात लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर तीन मार्च को हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एसएसआई अमर सिंह ने बताया कि जांच में आरोप झूठा पाया गया। इस पर दर्ज रिपोर्ट को स्पंज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अब मृतक की पत्नी कलीनगर के वीरखेड़ा निवासी संदीप कौर की ओर से उसके ससुर जसवीर सिंह, सास हरदीप कौर, जेठ रंजीत सिंह, जेठानी रुपिंदर कौर, जेठ विक्रमजीत सिंह के खिलाफ मृतक को जहर खाकर आत्महत्या को प्रेरित करने, धोखाधड़ी कर उसके खाते से 1,39,000 हजार रूपये निकालने, विरोध पर गाली-गलौज कर मारपीट कर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें