फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो किशोरियों और विवाहिता के लापता होने के तीन मामलों में रिपोर्ट

Sun, 25 Oct 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो किशोरियों और एक विवाहिता के लापता होने के मामले सामने आए हैं। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन को 20 अक्तूबर को दोपहर करीब ढाई बजे अनस नाम का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

दूसरा मामला सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। यहां रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी 22 अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे बीसलपुर मेला देखने गई थी। शाम सात बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने मेला स्थल पर पहुंचकर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
तीसरे मामले में सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने बताया कि 21 अक्तूबर को वह काम पर गया था। घर पर उसकी 30 वर्षीय पत्नी और दो बच्चे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे पड़ोस में रहने वाली उसकी मामी ने फोन कर बताया कि पत्नी बच्चों को उसके पास छोड़कर दवा लेने जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित थाने की पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें