फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क हादसे में छह की मौत के मामले चालक के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 26 Aug 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर जहानाबाद क्षेत्र में 23 अगस्त को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत और आठ लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मृतक टेंपो चालक के भाई की तहरीर पर थाना जहानाबाद पुलिस ने अज्ञात फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे में शामिल वाहन पंजाब के अमृतसर से रजिस्टर्ड बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और परिवहन विभाग तकनीकी जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया दलेलगंज निवासी धीरेंद्र कुमार ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई विजय टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। 23 अगस्त को विजय सवारियों को लेकर पीलीभीत से अमरिया जा रहा था। दोपहर करीब पौने तीन बजे हरिद्वार नेशनल हाईवे पर ग्राम सरदारनगर और ग्राम विसेन के बीच पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बिना नंबर की फॉर्च्यूनर कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो चालक विजय सहित पश्चिम बंगाल निवासी जहांगीर शाह, उनका पुत्र जानेसार, पत्नी फरीदा बी और पीलीभीत के नौगवां पकड़िया निवासी राजदा, हमजा की मौत हो गई। वहीं टेंपो में सवार आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही वाहन की नंबर प्लेट और रजिस्ट्रेशन विवरण खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें