पूरनपुर। कार की टक्कर से बाइक सवार गांव कीरतपुर अर्जुनपुर निवासी हरदेव सिंह के घायल होने के मामले में सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना 20 अगस्त को थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में असम हाईवे पर गांव बारी बुझिया के समीप हुई थी। हरदेव के भाई कुलवीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भाई हाईवे पार करने को किनारे खड़ा था। इस दौरान इको से खींचकर ले जाई जा रही क्षतिग्रस्त कार के चालक के कार को उसके भाई की ओर मोड़ दिया। घायल का बरेली इलाज कराया जा रहा है। संवाद