फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार साल में तीन बार मरम्मत, फिर भी बारिश में धंस गई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते ढकिया पुल से मनपुरा होते हुए दियोरिया मार्ग को जोड़ने वाली सड़क की हालत एक बार फिर बदहाल हो गई है। चार साल के दौरान तीन बार इसकी मरम्मत कराई गई, लेकिन बरसात में सड़क फिर धंस गई।
विज्ञापन


जगह-जगह सड़क उखड़ने के साथ ही इसमें दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर सड़क का किनारा कटकर बह गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही न के बराबर है। सड़क से मुख्य रूप से पैदल राहगीर, साइकिल, मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन ही गुजरते हैं। ट्रक जैसे भारी वाहनों का आवागमन भी बेहद कम है। इसके बावजूद प्रत्येक बरसात में सड़क धराशायी हो जाती है। ऐसे में सड़क निर्माण की गुणवत्ता और मरम्मत कार्य पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब चार वर्ष पहले सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था। इसके बाद अब तक करीब तीन बार मरम्मत भी हो चुकी है। हर बार बारिश के बाद सड़क फिर टूट जाती है। लोगों का कहना है कि मरम्मत के नाम पर क्षतिग्रस्त हिस्सों पर पैबंद लगा दिए जाते हैं, लेकिन सड़क की मूल समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता। यह मार्ग ढकिया पुल होते हुए दियोरिया मार्ग से जुड़ता है। रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण इस मार्ग से आवागमन करते हैं। यदि समय रहते सड़क की तकनीकी जांच कराकर निर्माण की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था की खामियों को दूर नहीं किया गया तो आने वाले समय में मार्ग का बड़ा हिस्सा आवागमन के लिए बाधित हो सकता है। यह मार्ग लगभग चार किलोमीटर लंबा है। इससे ढकीया रंजीत, सखिया मनपुरा, बलदेवपुर, गुलड़िया, राधे, गजरौला, भसूडा के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

बारिश होते ही सड़क की हालत और खराब हो जाती है। जगह-जगह गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।

- संजीव राठौर

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

सड़क की कई बार मरम्मत हो चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस है। हर बरसात में सड़क दोबारा टूट जाती है। लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा।

-अभिनव मिश्रा

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही न के बराबर है। इसके बावजूद सड़क का बार-बार टूटना निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है।

- सुनील कुमार

,,,,,,,,,,,,,,,,,,

जर्जर मार्ग का मामला संज्ञान में आ चुका है। पहले निरीक्षण करवाया जाएगा। बाद में संबंधित विभाग से मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।

- नागेंद्र पांडेय, एसडीएम

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें