फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घुंघचाई में टेंट की दुकानों से बर्तन किराये पर लिए और बेच दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। टेंट की दुकानों से किराये के नाम पर ले जाए गए बर्तन अन्य जगह बिक्री कर दिए गए। मामले की जानकारी लगने पर कई टेंट स्वामी थाने पहुंचे। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। एक दर्जन से अधिक बर्तनों को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी राकेश सक्सेना का कस्बा घुंघचाई में टेंट हाउस है। कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र के गांव हरिपुर किशनपुर निवासी एक युवक उनके यहां से चार बर्तनों को किराये पर ले गया था, काफी समय बीत जाने पर भी उसने बर्तन वापस नहीं किए। बर्तनों को बेच दिया।
इसी प्रकार दोनों युवक चंदुया के एक टेंट की दुकान से भगौने ले गए लेकिन वापस नहीं किए। टेंट स्वामी ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी लगने पर कई टेंट मालिक थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके यहां से भी बर्तन किराये पर लिए गए थे लेकिन वापस न कर उनकी भी बिक्री कर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने युवकों की निशानदेही पर एक दर्जन से अधिक भगौने बरामद किए। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। कुछ बर्तन बरामद किए गए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें