फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गेहूं खरीदने के नाम पर किसान के हड़पे रुपये, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। गेहूं खरीदने के बाद रुपये मांगने पर किसान को चार साल तक टरकाने के बाद पीटा गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव गुलाबटांडा निवासी शिव कुमार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अप्रैल 2020 में अपने गेहूं को गांव के ही फड़ लगाने वाले नंदकिशोर को 45 हजार रुपये में बेचा था। उक्त व्यक्ति ने कुछ माह बाद रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि एक साल तक टरकाया जाता रहा, जब रुपये नहीं दिए तो प्रधान की मौजूदगी में पंचायत हुई, लेकिन इसके बाद भी रुपये नहीं दिए गए। आरोप है कि आठ मई 2024 को नंदकिशोर, महेंद्र, गौरव और शनि ने रुपये मांगने पर उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर पीटा। एसओ अचल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें