फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनडीटी के विरोध में बंद रहे जिलेभर के अल्ट्रासाउंड सेंटर

Thu, 01 Sep 2016 11:36 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसी व पीएनडीटी एक्ट के विरोध में देशव्यापी बंद के तहत बृहस्पतिवार को जिलेभर के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद रहे। इससे शहर के अलावा दूरदराज से अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि कराने आए मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। डॉक्टरों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया था। इसके तहत बृहस्पतिवार को जिले के सभी 28 अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद रहे। इसके चलते शहर के अलावा दूरदराज क्षेत्रों से अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि कराने पहुंचे मरीजों को काफी इंतजार के बाद बिना जांच कराए ही घरों को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि, पैथालॉजी सेवाएं जारी रहीं। 

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
जिलेभर के अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालक शहर के नकटादाना चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से सभी डॉक्टर जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने आईएमए अध्यक्ष डॉ. केएन तिवारी व आईआरआईए के सदस्य डॉ. पीयूष अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में आईआरआईए सदस्य डॉ. एसएस बोरा, डॉ. ओजस्वी शर्मा, डॉ. शोभित सेठ, ममता सक्सेना, डॉ. हरीशंचद्र सचान, डॉ. वाईएन मिश्रा समेत सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालक शामिल रहे।
विज्ञापन

000
ये रहीं मांगें
- लिपिक त्रुटियों/पीसी व पीएनडीटी एक्ट पर नोटिस बोर्ड न होना, पीएनटीडी बुक न रखने, एप्रिन न पहनने आदि को लिंग निर्धारण व आपराधिक आरोप के समकक्ष न रखने।
- सजा को अपराध की गंभीरता के अनुसार वर्गीकृत कराने।
- पीसी व पीएनटीडी एक्ट का समान क्रियान्वयन का मानकीकरण कराने।
- अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सील न करने व रेडियोलॉजिस्ट के पंजीकरण को मामूली त्रुटियों पर निलंबित न करने।
- राजपत्र अधिसूचना जून 2012 को गैर अधिसूचित कर संशोधन करने।
- मामला कोर्ट के अधीन होने तक पीसी व पीएनडीटी पंजीकरण के नवीनीकरण से इंकार न करने।

आज से अनिश्चितकालीन बंदी 
आईआरआईए के सदस्य डॉ. पीयूष अग्रवाल ने बताया कि यदि रेडियोलॉजिस्ट की सभी मांगें नहीं मानी जातीं तो दो सितंबर से अनिश्चितकाल के लिए अल्ट्रासाउंड सेवाएं बंद रहेगी। बताया कि इस दौरान एक्सरे, सीटी स्कैन व एमआईआर की सुविधा दी जाएगी। 

टाइम और पैसा हुए बर्बाद
गांव हरीपुर निवासी खूबचंद ने बताया कि वह अपने पिता डोरीलाल का अल्ट्रासाउंट कराने आए थे। पता चला हड़ताल है। इतनी दूर आकर टाइम और पैसे की बर्बादी के सिवाय कुछ नहीं मिला। 
जो चाहे हड़ताल कर देता है
दियूरिया क्षेत्र के गांव जादमपुर पट्टी निवासी राजेश्वरी देवी भी पति के साथ अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचीं। बताया कि अगर सेंटर बंद रखना था तो पहले बता तो देते। यहां तो जो चाहे हड़ताल कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें