बीसलपुर। नगर के दो स्थानों पर मंगलवार की शाम आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
मठियानाथ मंदिर में विश्व सेवा शांति संस्थान के तत्वावधान में सुंदरकांड का पाठ हुआ। संस्थान के नगर अध्यक्ष शिवराम गुप्ता, नगर प्रबंधक प्रवीण नगाइच, अनुज मित्तल, संजय भारद्वाज, अरविंद अग्रवाल, श्रीओम अग्रवाल और मंदिर प्रबंधक केशव गुप्ता मौजूद रहे। इधर जानकी रतन मंदिर में बालाजी का संकीर्तन दरबार सजाया गया। श्रद्धालुओं ने बालाजी की पूजा-अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया, उनकी महिमा का बखान किया। कुछ श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। मंदिर के महंत दिनेश शंखधार ने बताया कि आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रमों का समापन हुआ। संवाद
वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ 22 से
पीलीभीत। आर्य समाज मंदिर में वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन 22 अगस्त से शुरू होगा। जानकारी देते हुए मंत्री वासुदेव गंगवार ने बताया कि यह कार्यक्रम 26 अगस्त तक चलेगा। इसमें प्रसिद्ध वैदिक विद्धान शाहजहांपुर से चंदनमित्र और बुलंदशहर से भजन उपदेशक ओमवीर आर्य भी शामिल होंगे। संवाद