पीलीभीत। रक्षाबंधन के दूसरे दिन मंगलवार को भी शहर के प्रमुख चौराहों पर काफी भीड़ रही। दावों के बीच अव्यवस्थाएं हावी होने से भाइयों के घर से राखी बांधकर लौट रहीं बहनों को घर पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। मैलानी और बीसलपुर मार्ग पर समस्या अधिक रही। स्थानीय मार्गों पर डग्गामार वाहन हावी रहे। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी यही स्थिति बनी रही।
रक्षाबंधन के दूसरे दिन भी भीड़ के मद्देनजर रोडवेज की ओर से दिल्ली, शाहजहांपुर, मैलानी समेत लगभग हर मार्ग पर बसों के नियमित संचालन के साथ स्थानीय मार्गों पर फेरे बढ़ाने का दावा किया गया था, लेकिन मंगलवार को यात्रियों की संख्या के आगे बसों की संख्या और अधिक फेरों के दावे उलट दिखाई दिए।
शहर के नौगवां चौराहा के अलावा असम और गौहनिया चौराहे पर यात्री बसों के इंतजार में घंटों भटकते रहे। बरेली मार्ग पर बसों की किल्लत नहीं दिखाई दी, लेकिन मैलानी और बीसलपुर से शाहजहांपुर मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। बीसलपुर, पूरनपुर, माधोटांडा, न्यूरिया आदि मार्गों पर डग्गामार वाहन हावी रहे।
एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इस संबंध में कड़े निर्देश दिए गए थे।
रेलवे स्टेशन पर भी भीड़
मंगलवार को भी रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ रही। टिकट के लिए विंडो पर कतार लगी रही। बरेली, टनकपुर और शाहजहांपुर मार्ग के यात्रियों की संख्या अधिक रही। मैलानी मार्ग पर ट्रेनों का संचालन न होने से यात्रियों को भटकने पर मजबूर होना पड़ा। सुरक्षा के लिहाज से रेलवे पुलिस प्लेटफाॅर्म क्षेत्र में गश्त करती रही।
यात्रियों का दर्द
टनकपुर से गोला जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। आधा घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी बस नहीं आई है। जिससे परेशान होना पड़ रहा है।
- कृति
00
शिवनगर जाने के लिए असम हाईवे पर आकर बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी कोई बस नहीं आई है। काफी परेशान हैं।
- छोटी देवी
शाहजहांपुर के लिए ईदगाह चौराहे पर काफी देर बस का इंतजार किया गया, लेकिन बस नहीं आई। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ा।
- शानू श्रीवास्तव
000
फरीदपुर जाने के लिए करीब दो घंटे तक ईदगाह चौराहे पर रुककर बस का इंतजार किया, लेकिन कोई बस नहीं मिली। काफी परेशानी हुई
- अंगूरा देवी
बीसलपुर में भी बहनों को आई घर लौटने में दिक्कत
बीसलपुर। रक्षाबंधन के दूसरे दिन मायके से ससुराल जाने के लिए महिलाओं को काफी दिक्कत हुई। बसों की कमी के चलते नगर के ईदगाह चौराहा पर मंगलवार को काफी बहनें भटकतीं दिखीं। बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। बसों की कमी होने के कारण लोगों को अपने गंतव्य को जाने में काफी दिक्कत हुई। सवारियों की मजबूरी का डग्गामार वाहन स्वामियों ने भी जमकर लाभ उठाया। संवाद
बीसलपुर के ईद गाह चौराहे पर बसों की प्रतीक्षा में खड़े यात्री।संवाद
बीसलपुर के ईद गाह चौराहे पर बसों की प्रतीक्षा में खड़े यात्री।संवाद
बीसलपुर के ईद गाह चौराहे पर बसों की प्रतीक्षा में खड़े यात्री।संवाद
बीसलपुर के ईद गाह चौराहे पर बसों की प्रतीक्षा में खड़े यात्री।संवाद
बीसलपुर के ईद गाह चौराहे पर बसों की प्रतीक्षा में खड़े यात्री।संवाद
बीसलपुर के ईद गाह चौराहे पर बसों की प्रतीक्षा में खड़े यात्री।संवाद