फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमखेड़ा में केवल मुस्लिम आबादी में जुलूस निकालने पर बनी सहमति

सार

गांव अमखेड़ा में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को आपसी सहमति के बाद खत्म हो गया।सिर्फ मुस्लिम आबादी में जुलूस निकालने की बात कहते हुए पुलिस को लिखित में समझौता पत्र दे दिया।हालांकि शुक्रवार को गांव में दोनों समुदाय के लोगों ने बैठक कर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरखेड़ा। गांव अमखेड़ा में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को आपसी सहमति के बाद खत्म हो गया। सिर्फ मुस्लिम आबादी में जुलूस निकालने की बात कहते हुए पुलिस को लिखित में समझौता पत्र दे दिया। पुलिस ने विवाद खत्म होने के बाद राहत की सांस ली। हालांकि जुलूस के दौरान एहतियातन पुलिस को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव अमखेड़ा में मोहर्रम पर नई परंपरा डालने का आरोप लगाते हुए विवाद हो गया था। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामला शांत करा दिया था। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर हिंदू समुदाय के लोगों ने नई परंपरा डालने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। इस पर एसडीएम आरके राजवंशी और सीओ मनोज कुमार ने बुधवार को गांव पहुंचकर लोगों से बातचीत की। अधिकारियों ने शांति व्यवस्था के साथ जुलूस निकालने के निर्देश दिए। पिछले तीन दिन से पुलिस गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों से वार्ता कर रही है। पुलिस ने नई परंपरा डालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। हालांकि शुक्रवार को गांव में दोनों समुदाय के लोगों ने बैठक कर चर्चा की।
बैठक में जुलूस सिर्फ मुस्लिम बस्ती में निकालने की बात पर दोनों समुदाय के लोगों ने हामी भर दी। इसके बाद विवाद खत्म हो गया। दोनों समुदाय के लोगों ने लिखित में समझौतानामा बरखेड़ा एसओ को दे दिया। समझौता होने के बाद पुलिस ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि समझौता हो गया है। इसके बाद भी एहतियातन पुलिस को गांव में जुलूस के दौरान तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें