फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण का वध होते ही लगे श्रीराम के जयकारे

सार

बीसलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में बृहस्पतिवार को रावण वध की लीला का मंचन हुआ।उसके बाद भगवान राम और रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन किया गया।रावण लक्ष्मण को शिक्षा देता है और बाद में प्राण त्याग देता है।
विज्ञापन
बीसलपुर रामलीला में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसलपुर (पीलीभीत)। बीसलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में बृहस्पतिवार को रावण वध की लीला का मंचन हुआ। रावण का वध होते ही पूरा मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन

शाम चार बजे रामलीला का मंचन शुरू हुआ। इस दौरान पहले पाताल लोक में हनुमान जी के हाथों अहिरावण के मारे जाने की लीला का मंचन हुआ। उसके बाद भगवान राम और रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन किया गया। मंचन किया गया कि रावण के सिर बार-बार काटने पर पुन: आ जाते हैं, ऐसे में विभीषण श्रीराम के पास आते हैं और बताते हैं कि रावण की नाभि में अमृत है। जब तक अमृत को नहीं सुखाया जाएगा तब तक रावण की मृत्यु नहीं हो पाएगी। उसके बाद भगवान राम बाण मारकर रावण की नाभि का अमृत सुखा देते हैं। उसके बाद रावण गिर जाता है। रावण के जमीन पर गिरने के बाद भगवान राम लक्ष्मण को रावण के पास जाकर राजनीति की शिक्षा लेने का आदेश देते हैं। लक्ष्मण रावण के सिर के पास खड़े होकर राजनीति की शिक्षा देने को कहते हैं। रावण कहता है कि यदि उन्हें शिक्षा लेनी है तो वह उनके पैरों के पास खड़े हों। रावण की यह बात सुनकर लक्ष्मण भगवान राम की ओर देखते हैं। राम, लक्ष्मण को रावण के पैरों के पास खड़े होने को कहते हैं। उसके बाद लक्ष्मण रावण के पैरों के पास जाकर खड़े हो जाते हैं। रावण लक्ष्मण को शिक्षा देता है और बाद में प्राण त्याग देता है।
रावण का संहार होते ही पूरा मेला मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मेला कमेटी ने रावण के 10 शीश रूपी गैस के गुब्बारे आसमान में उड़ाए। इसके बाद रावण का विशालकाय पुतला फूंका गया। इसके बाद आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान पुलिस के कड़े प्रबंध रहे। खराब मौसम के बावजूद मेले में काफी भीड़ रही। इस दौरान लीला प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल समेत कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें