फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग-गुलाल उड़ाते हुए दी विघ्नहर्ता को विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में भक्तों ने विसर्जन यात्रा निकाली। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच भक्त भगवान गणेश की प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थल पहुंचे। विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तों ने जमकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में रामजानकी सत्संग भवन में पूजा अर्चना के बाद बुधवार दोपहर विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें कई झांकियां शामिल थीं। शिव पार्वती की झांकी ने तो सभी का मनमोह लिया। भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते हुए ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने रास्ते में कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
रास्ते में प्रमुख स्थानों पर लोगों ने काफी ऊंचाई पर मटकियां टांग रखी थीं। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं ने इन मटकियों को फोड़ उनमें रखे रुपये प्राप्त किए। सुरक्षा के लिहाज से तहसीलदार विजय तिवारी और इंस्पेक्टर एसके सिंह यात्रा के साथ रहे। शाम को बंडा रोड पर खन्नौत नदी में गणेश प्रतिमा का विधि विधान से विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें