फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिन में खिली धूप से मिली राहत, शाम को ठंड ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में सोमवार को मौसम का मिलाजुला असर रहा। सुबह हल्की धुंध के बाद दिनभर धूप खिली रही। शाम होते ही मौसम में फिर सर्दी का इजाफा हो गया। इससे लोग बचाव करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

वर्ष का अंतिम माह शुरू हो गया, लेकिन मौसम के मिजाज में अधिक बदलाव नहीं देखा जा रहा है। दस दिन पूर्व से तापमान में भी मामूली बदलाव हुआ है। सुबह कोहरे के बाद करीब साढ़े सात बजे ही धूप खिल रही है। दिन में धूप की तपन से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। सोमवार को ही दिन भर धूप खिली रही। इससे सड़कों पर काफी रौनक रही।
शाम को पांच बजे के बाद मौसम ठंडा होने से सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम हो गई। अधिकतर लोग गर्म कपड़ों को पहनकर ही निकलते दिखाई दिए। बाइक से सफर करने वाले लोगों को अधिक बचाव करना पड़ा।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि सोमवार को अधिकतम 24.9 और न्यूनतम 10.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम 24.8 और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें