फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सील क्लीनिक खुलवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव सायर निवासी डॉ. गुलाम ख्वाजा रहमानी ने सोमवार को डीएम संजय कुमार सिंह को पत्र भेजकर कहा कि उन्होंने गांव मीरपुर वाहनपुर में इरशाद अहमद के मकान के बाहरी हिस्से में स्थित दुकान में अपना क्लीनिक खोल रखा है। वह रविवार को किसी कार्य से बाहर गए थे। इसी बीच झूठी शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में उनके क्लीनिक को सील कर दिया है।
विज्ञापन

उनके पास अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से डॉक्टर की डिग्री है। नियमानुसार कोई गलती पाए जाने पर डॉक्टर की मौजूदगी में ही क्लीनिक सील किया जाना चाहिए। पत्र में मामले की जांच कराने, उनके क्लीनिक की सील खुलवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें