फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिन में धूप से मिली राहत, तापमान में मामूली बदलाव

विज्ञापन
पीलीभीत में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में धूप ​खिली रही ।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम के बदलते मिजाज से सुबह और शाम ठंड का अहसास हो रहा है। शुक्रवार को तापमान में भले ही मामूली अंतर आया हो लेकिन सुबह और शाम की ठंड ने लोगों को सताया। सुबह आठ बजे तक कोहरे का असर रहा। दिन में धूप खिली तो कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

नवंबर समाप्त होने में एक दिन का समय शेष है। इसके बावजूद दिन में ठंड का अहसास कम ही हो रहा है। सिर्फ सुबह के समय कोहरा छाने व शाम ढलने के बाद ही लोग सर्दी से परेशान दिखते हैं। तीन दिन पूर्व से सुबह और शाम की ठंड में मामूली इजाफा भी हुआ है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.7 व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24.6 व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हवा में नमी बढ़ने से तापमान में गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें