पीलीभीत में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में धूप खिलने से शहर के स्टेशन मार्ग पर बाजार में भी
- फोटो : दहीचौकी में ट्रेनरियों से निकले नाले के पाइप को किया गया बंद।
पीलीभीत। जिले में मौसम ने फिर करवट ली है। करीब एक सप्ताह से कोहरा और धुंध छाए रहने के बाद बृहस्पतिवार से मौसम बदला। शुक्रवार को सुबह और शाम को ठंड रही, लेकिन दिन में खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। शाम को गलन बढ़ी तो सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। अधिकांश लोग घरों में दुबक गए।
तराई में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कई दिनों से कोहरे के साथ गलन की समस्या बनी थी, लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम बदला और दिन में धूप खिली। शाम होते ही ठंड में फिर इजाफा हुआ। शुक्रवार को भी मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहा। सुबह हल्की धुंध छाई रही। करीब नौ बजे के बाद खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की।
चार बजे तक धूप खिली रहने से सड़कों पर लोगों की आवाजाही अधिक दिखी। बाजार में भी रौनक रही, लेकिन शाम होते ही मौसम में ठंड का इजाफा हो गया। गलन बढ़ने से लोग परेशान हुए। इससे अधिकांश लोग देर शाम से ही घरों में दुबक गए। सड़कों पर आवाजाही हो गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम 17.2 व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम 15.1 व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया था।